Showing posts with label दाग. Show all posts
Showing posts with label दाग. Show all posts

Sunday, December 25, 2016

द स्कारलेस पिम्परनल


अस्पताल से विदा करते हुए सर्जन ने कहा "यू विजिट अगेन ओन फ्राइडे, वी विल रिमूव योर स्टिचेज़"| मैंने घबराते हुए कहा "ओह ! आई थॉट यू यूज्ड सेल्फ डिस्सोल्विंग स्टिचेज़ !" उन्होंने कहा "सेल्फ डिस्सोल्विंग स्टिचेज़ लीव्स स्कार्स" | तो उन्होंने भी यह मान लिया था कि मुझे भी शरीर के तीन अलग-अलग जगहों पर दाग अच्छा नहीं लगेगा| स्कारलेस सर्जरी की परिकल्पना किसी स्त्री ने ही की होगी | पर क्यूँ? समाज ने तय किया होगा कि स्त्रियाँ बिना दाग की ही अच्छी होती हैं| कभी किसी ने यह नहीं सोचा जो स्त्रियाँ दाग देखकर घबरा जाती हैं, उन्हें अपने ही शरीर के कई हिस्सों से धातु की तारनुमा चीज बाहर निकली दिखाई देगी, तो उन्हें कितनी घबराहट होगी!!!


मन पर आघात करनेवालों को भी स्कारलेस तकनीक पर शोध करना चाहिए |